Top 10 best movie of 2022 in hindi | साल 2022 में रिलीज होने वाली बड़ी बजट फिल्मे

दोस्तों स्वागत है आपका नए आर्टिकल Top 10 best movie of 2022 in hindi में जैसा की आपको पता है दोस्तो साल 2021 फिल्मों व सिनेमा के लिहाज से अच्छा रहा। 100 से ज्यादा फिल्मे पिछले साल रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर कुछ ने अच्छा कमाया तो कुछ ने रिकॉर्ड तोड कमाई कर नए रिकॉर्ड बना दिए। मैने अपने एक आर्टिकल में 2021 की Top 10 best movies के बारे में बताया है आप पढ़ सकते हैं। 2022 में भी फिल्मों की भरमार लगेगी कई ऐसी फिल्म हैं जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे आए दिन गूगल से पूछते है Best movie of 2022 और इनके release date चेक करते रहते हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी आपको Comedy, Action, RomanticBest story movie देखने को मिलेगी। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते है Top 10 best movies of 2022 

 

Best movie of 2022 release date | 2022 me release hone wali badi film

10. Radheshyam

राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित पीरियड लवस्टोरी फिल्म राधेश्याम में बाहुबली स्टार Prabhas व पूजा हेगड़े लीड रोल में है। फिल्म में प्रभास एक ज्योतिषी के किरदार में हैं जबकि पूजा हेगडे एक राजकुमारी के किरदार में हैं। फिल्म की कहानी Europe में 1970 में घटित एक घटना पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग इटली और हैदराबाद में हुई है और बजट की बात करे तो 350 करोड़ के आस पास फिल्म का बजट है जो की एक Big budget film है। यह फिल्म चार भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु व मलयालम भाषा में रिलीज होगी। फिल्म का रिलीज डेट 14 जनवरी को रखा गया था लेकिन ओमिक्रोन के केस बढ़ने पर फिलहाल postpone कर दिया गया हैं। 

9. Gangubai kathiyawali

यह एक सच्ची घटना पर आधारित बायोपिक फिल्म है जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने की हैं। फिल्म में लीड रोल में आलिया भट्ट और अजय देवगन हैं। आलिया भट्ट ने गंगूबाई का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी गंगूबाई पर आधारित है जो एक ऐसी लड़की है जो मुंबई के डॉन को राखी बांधती है तथा अपने हक और दूसरे सेक्स वर्कर के हक के लिए प्रधानमंत्री के पास तक जाती है। फिल्म में कई ऐसे डायलॉग है जो आपको तालियां बजाने पर मजबूर कर देगी। यह फिल्म 18 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी। 

8. Bachchan Pandey

यह South Indian film विरम की रिमेक है जिसे फरहाद शामजी ने निर्देशित किया है। फिल्म में मुख्य किरदार बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और कृति सेनन ने निभाया है। Movie story की बात करे तो चार भाईयो की कहानी है जो दबंग रहते हैं। बड़ा भाई शादी नहीं करना चाहता है और उसके वजह से बाकी भाईयो की शादी नहीं हो पाती है। film का release date 18 मार्च रखा गया है। इस फिल्म के अलावा Akshay Kumar Movie list के बारे में बात करे तो रामसेतु, पृथ्वीराज और Mission Cindrella है। 

7. Lal Singh Chaddha

यह 1994 में आई हॉलीवुड फिल्म Forest Gump की रिमेक है जिसके निर्देशक अद्वैत चंदन हैं। फिल्म में मुख्य किरदार अमीर खान, करीना कपूर खान और नागा चैतन्य निभा रहे। फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के की है जो फिजिकली डिसेबल रहता है जो कई कठिनाइयों का सामना कैसे करता है फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म पहले क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2021 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म 11 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन के साथ रिलीज होगी।
 

 6. Pathan 

यह एक Most awaiting film हैं क्योंकि तीन साल बाद बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान बड़े पर्दे पर नजर आएंगे इससे पहले 2018 में अपनी फिल्म Zero में नजर आएं थे। बात करे इस फिल्म की तो यह एक मिशन थ्रिलर फिल्म है जिसमे शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख और दीपिका रॉ एजेंट की भूमिका में है। फिल्म में बॉलीवुड के box office king सुपरस्टार सलमान खान एक कैमियो करते नजर आएंगे इसलिए यह फिल्म अपने आप में खास हो जाती है।

5. Brahmastra

अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनने वाली यह एक सुपर हीरो बेस्ड फिल्म है। फिल्म में रणवीर कपूर के साथ पहली बार आलिया भट्ट नजर आने वाली है साथ ही अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म की कहानी भगवान शिव के इर्द गिर्द व प्राचीन शक्तियों पर आधारित है। फिल्म की Release date 9 सितंबर को रखा गया है। यह फिल्म कई भाषाओं में आपको देखने को मिलेगी।

4. Liger

Arjun Reddy से सुर्खियों में आने वाले व गीता गोविंदम से प्रसिद्धि हासिल करने वाले विजय देवरगोंडा की फिल्म है जिसका डायरेक्शन पूरी जगन्नाथ ने किया है। यह एक फाइटिंग पर आधारित फिल्म है जिसमे तब तक मारो जब तक बंदा खत्म ना हो जाए ये नियम है। फिल्म में विजय अनन्या पांडे के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। यह South Indian movie के साथ बॉलीवुड और टॉलीवुड की मिश्रण फिल्म होगी। फिल्म 25 अगस्त को कई भाषाओं में रिलीज होगी। 

3. Tiger 3

Bollywood के Box office king सलमान खान द्वारा टाइगर सीरीज की यह तीसरी फिल्म होगी। इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद लोगो में फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। इससे पहले की दोनो फिल्मों में सलमान और कैटरीना कैफ की जोड़ी को लोगो ने काफी पसंद किया था और अब कैटरीना की शादी के बाद दोनो की जोड़ी उनके फैंस फिर से देखना चाहते हैं। इस फिल्म के Box office collection पर भी लोगो की नजर रहेगी।
 

2. RRR

यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है जिसमे आपको जूनियर एनटीआर, रामचरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे साथ ही आपको बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड के भी स्टार नजर आएंगे। लगभग 400 बजट में बनी यह एक Big budget movie है जिसके निर्देशक बाहुबली निर्मित एसएस राजमौली है। फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी के साथ कई और भाषाओं में 8 जनवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन ओमिक्रॉन के बढ़ते कैसे के कारण Release date postpone कर दिया गया है।

1. KGF Chapter 2

इस फिल्म के पहला पार्ट को लोगो ने काफी पसंद किया था और इसको Highest Earning movies के लिस्ट में दर्ज किया गया था। फिल्म में Action, Dialogue और कहानी को लोगो ने खूब पसंद किया और इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार करने लगे। इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोगो में फिल्म को लेकर और क्रेज बढ़ गया है। फिल्म में Rocking Star Yash के अलावा संजय दत्त और रवीना टंडन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म कई भाषाओं में 14 अप्रैल को रिलीज होगी।
Top 10 best movie of 2022
निष्कर्ष:-  इस आर्टिकल में मैने Top 10 best movie of 2022 अर्थात इस साल आने वाली 10 बड़ी फिल्मों के बारे में बताया हूं उम्मीद करते हैं यह लेख आप सभी को पसंद आएगा। आपको किस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है कमेंट करके जरूर बताएं और Top 10 jankari पढ़ते रहे।
हमसे जुड़ने के लिए ब्लॉग के About us page पर जाकर नीचे दिए गए लिंक से फॉलो करे।

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp